Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

शहर कांग्रेस ने मनाई स्व.अर्जुन सिंह जी की पुण्यतिथि

शहर कांग्रेस ने मनाई स्व.अर्जुन सिंह जी ने 
 पुण्यतिथि           

देवास : भारतीय राजनीति में अर्जुन सिंह जी एक ऐसा नाम रहे हैं जिन्होंने जिस पद पर भी रहे उसे पद पर रहकर सबसे ज्यादा लाभ गरीबों को, पिछड़ों को ,दलितों को, किसानों को मिले इसके लिए काम किया उनके द्वारा शहरी क्षेत्र में रहने वाले गरीबों को मकान बनाने के लिए स्थाई पट्टे दिए गए, एक बत्ती कनेक्शन निशुल्क दिया गया पिछड़ा वर्ग के लिए उन्होंने प्रदेश में विभाग बनाकर मंत्री को उसकी जवाबदारी दी ।हर क्षेत्र में उन्होंने काम किया पंजाब के राज्यपाल रहते हुए उन्होंने पंजाब में शांति बहाली को लेकर काम किया सांप्रदायिक सद्भाव और देश की एकता के लिए उन्होंने काम किया उनके योगदान को कभी देश प्रदेश भूला नहीं पाएगा उक्त विचार शहर जिला कांग्रेस द्वारा मंगलवार को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर शहर कांग्रेस कार्यालय में संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर भगवान सिंह चावड़ा शौकत हुसैन अजय सिंह राजौंदा विक्रम मुकाती रमेश व्यास सूरज सिंह चावड़ा विश्वजीत चौहान पंकज वर्मा चंद्रपाल सिंह सोलंकी दिग्विजय सिंह झाला  मदनलाल जेठवा प्रेम पटेल सहित वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहे। सर्वप्रथम वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने स्वर्गीय अर्जुन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया वहीं उपस्थित कांग्रेस जनों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए 2 मिनट का मोन रख श्रद्धांजलि अर्पित की ।     
    कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने किया  आभार डा रितेश शर्मा ने माना। इस अवसर पर कांग्रेस नेता नजर शेख राहुल पवार प्रमोद सुमन हिम्मत सिंह चावड़ा डॉ  मुन्ना सरकार कालू सिंह महेंद्र सिंह ठाकुर प्रहलाद गुरुजी संतोष सिंह बेस शुभम सोलंकी जितेंद्र मालवीय जय प्रकाश मालवीय गोलू विजयवर्गीय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...