देवास। महाराष्ट्र समाज अध्यक्ष दीपक कर्पे को विगत दिनों भारत भारती की राष्ट्रीय करिकारिणी बैठक, बंगलौर मे भारती भूषण सम्मान प्रदान किया गया, जो बृहनमहाराष्ट्र मंडल नई दिल्ली के सचिव के रूप मे उपस्थित रहे। भारत भारती द्वारा विभिन्न समाजों और संस्थाओं जिनमें अखिल भारतीय जैन समाज, ओसवाल समाज, अग्रवाल समाज, तमिल सौराष्ट्र समाज, गुजराती समाज, सिंधी समाज, पंजाबी समाज ,बृहनमहाराष्ट्र समाज ऐसे ग्यारह संस्थाओं के प्रतिनिधि थे। यह सम्मान कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री कृष्ण भट्ट के हस्ते प्रदान किये गए। इस अवसर पर राज्य के पूर्व उपमुख्य मंत्री अश्वत्थ नारायण के अलावा गुजरात, केरल,कर्नाटक, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, असम आदि राज्यों के प्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति रही। प्रारंभ में अतिथियों का सम्मान भारत भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय पत्राले ने किया। उपरोक्त जानकारी प्रवक्ता अतुल मद्धव ने दी।
0 Comments