Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

लायंस क्लब देवास गोल्ड की महिलाओं ने मनाया फागउत्सव

लायंस क्लब देवास गोल्ड की महिलाओं ने मनाया फागउत्सव
देवास। लायंस क्लब देवास गोल्ड ने फागउत्सव मनाया। क्लब के सभी सदस्यों ने फागउत्सव में फूलों की पंखुड़ियों से प्रेम का रंग एक दूसरे पर छिड़का। लायन अध्यक्ष हिना राठौर ने सभी सदस्यों को रंग लगाकर फूलों से स्वागत किया। यह त्योहार एकता का संदेश देता है। हम सभी को रंगों की तरह ही आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए। यह पर्व हर बंधन तोड़कर भाईचारे का संदेश देता है। बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है। वहीं इनसे समानता और एकता की शिक्षा भी मिलती है। लायंस क्लब की वरिष्ठ सदस्य एवं अध्यक्ष ने होली के इस पवन पर्व पर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में सुषमा अरोरा, आशा पटेल, भूमिका शर्मा, राज्यश्री सोनी, साफ़ीया क़ुरैशी, कल्पना सिंह, शकुंतला बलवानी, पूजा अरोरा, मोनिका राणा, अनीता राजपूत, हेमा वर्मा, लक्ष्मी राव, अभिलाषा शर्मा, मनीषा बापना उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...