Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया
देवास, 08 मार्च 2025/ (शकील कादरी) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती रेलम बघेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजिनी जेम्स बैग, उप पुलिस अधीक्षक जिला देवास श्रीमती बबिता बामनिया के आतिथ्य में आयोजित हुआ। इस दौरान सहायक संचालक श्री लवनीत कोरी परियोजना अधिकारी श्री मोहन लाल अहिरवार, बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं, सहायिकाएं एवं विभागीय अमला सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती रेलम बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं नारी शक्ति के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि आज के समय में हम सबको बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहिए। जिससे वह आगे चलकर देश का नाम रोशन कर सके।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजिनी जेम्स बैग ने नारी के स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह किस प्रकार अपने आप को छोटी-छोटी सावधानियों रखकर अपने आप को निरोगी रख सकती है। महिलाओं की देश के विकास में बहुत बड़ी भागीदारी होती है।
उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती बबिता बामनिया ने कहा कि महिलाओं को आज समाज में निर्भीक होकर अपना जीवन जीना चाहिए। इसके साथ ही महिलाओं को साईबर क्राईम से बचने हेतु विभिन्न जानकारी प्रदान की गई। जिससे महिलायें होने वाले अपराधों से बच सकें।इसके साथ ही राज्य स्तर पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम उपस्थित लोगों को दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान लाडली लक्ष्मी बालिकाओं, उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं, एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। 
  कार्यक्रम का संचालन पर्यवेक्षक श्रीमती रूकैया काजी ने किया एवं आभार श्री मोहन लाल अहिरवार परियोजना अधिकारी ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...