देवास। प्रमुख पेंशनर्स ऐसोसिएशन जिला शाखा देवास की दिनांक 2 मार्च 2025 रविवार को दोपहर 1 बजे मल्हार स्मृति मंदिर परिसर स्थित उद्यान में आयोजित बैठक शमशेर सिंह तोमर उप प्रांताध्यक्ष एवं कोमल भूतड़ा संभागीय अध्यक्ष प्रमुख पेंशनर्स ऐसोसिएशन के आतिथ्य व जिलाध्यक्ष प्रदीप खरे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। पिछली बैठक में लिए गए निर्णय से सदस्यों को अवगत कराते हुए चर्चा की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यों को जोड़ने तथा नए सदस्यों व्दारा सदस्यता ग्रहण की गई। बैठक में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सम्मान पट्टिका से स्वागत किया गया। बैठक में मार्च के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित भोपाल धरना प्रदर्शन में भाग लेने की सहमति दी गई। पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के संबंध में चर्चा की गई। इसी के साथ साथ तहसील एवं विकासखण्ड स्तर पर भी संगठन का गठन किए जाने के संबंध में निर्णय लिया गया। अन्य विषय पर अध्यक्ष की अनुमति से चर्चा की गई। बैठक प्रदीप खरे द्वारा स्वागत संबोधन एवं आभार प्रदर्शन कमलेश मार्कण्डेय कोषाध्यक्ष द्वारा व्यक्त किया गया। बैठक में संरक्षक हेमेन्द्र निगम, जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार देशमुख, उपाध्यक्ष महेशचन्द्र वर्मा, ओ. पी. तिवारी, सुरेन्द्र सिंह चावडा, नरेंद्र सिंह ठाकुर, अयोध्याप्रसाद दुबे, बी के जोशी, एन के जोशी, ओमप्रकाश उपाध्याय, प्रदीप शास्त्री, उमाकांत दुबे, श्रीकांत दीक्षित, कैलाश दुबे, रमेशचन्द्र कुमावत, प्रहलाद माली, पुण्डरीक प्रसाद तिवारी, मोहनलाल शर्मा, बद्रीनारायण शर्मा, गजेन्द्र सिंह ठाकुर, तुलसीराम कहार, शिवनारायण पंवार, बाबु सिंह सोलंकी सहित 40 पेंशनर्स उपस्थित रहे। उक्त जानकारी दीपक सिंह कुशवाह जिला सचिव द्वारा दी गई।

0 Comments