देवास। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा-देवास ने सर्व समाज के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च को हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में शिक्षा, ज्योतिष, मेडिटेशन, योग पर महिलाओं ने स्पीच दी, कविता, नृत्य, गाना के साथ अपनी-अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत कर महिला दिवस का जश्न मनाया। विभिन्न प्रकार के खेल क्विज, प्रश्नोत्तर, पहेलियाँ, लकी गेम,म्युजिकल चेयर के विजेताओं को पुरूस्कार साथ ही प्रत्येक महिला को एक निश्चित उपहार प्रदान किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियाँ हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के पश्चात स्वल्पाहार की भी व्यवस्था थी। कार्यक्रम का संयोजन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की प्रदेश सचिव अनुपमा श्रीवास्तव ने किया एवं आभार महिला जिलाध्यक्ष सीता श्रीवास्तव ने माना।

0 Comments