Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप पुष्प, देवास को विशेष अवार्ड से सम्मानित किया

अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप पुष्प, देवास को विशेष अवार्ड से सम्मानित किया
देवास। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के मार्गदर्शन में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सम्यक उज्जैन के द्वारा 29 वा राष्ट्रीय अधिवेशन पुष्पगिरी तीर्थ  सोनकच्छ में 1 एवं 2 मार्च को आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में देवास शाजापुर क्षेत्र के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी एवं विशेष अतिथि के रूप में विधायक उज्जैन उत्तर अनिल जैन कालूखेड़ा एवं समाजसेवी नारायण यादव रहे। फेडरेशन की परम शिरोमणि संवरक्षक पुष्पा प्रदीप सिंह कासलीवाल ,राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जैन विनायका , राष्ट्रीय महासचिव विपुल जैन बाझल,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल जैन  बिलाला अधिवेशन के मुख्य समन्वयक निलेश जैन छाबड़ा देवास, कॉफ्रेंस चेयरमेन अश्विन जैन कासलीवाल उज्जैन, कॉन्फ्रेंस सचिव अभिषेक जैन विनायका के द्वारा अधिवेशन में उपस्थित हुए सभी ग्रुपों को उनके द्वारा वर्ष 2024 में जो भी गतिविधियां की गई उसके लिए पुरस्कृत किया गया। इसी कड़ी में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप पुष्प देवास को भी सभी अतिथियों के द्वारा श्रेष्ठ धार्मिक संस्कार शिविर, स्वास्थ्य शिविर, जीवदया , पर्यावरण, खेलकूद प्रतियोगिता,के लिए पुष्प ग्रुप देवास को भी सम्मानित किया गया। निलेश जैन छाबड़ा देवास को  फेडरेशन के इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग के लिए  सम्मानित किया गया। 2024 के लिए श्रेष्ठ सचिव के लिए पुष्प वीरेन्द्र जैन एमपीईबी को भी सम्मानित किया गया। इस भव्य आयोजन में आवास व्यवस्था पुष्प, एवं शतपथ ग्रुप एवं यातायात व्यवस्था वर्धमान ग्रुप देवास के द्वारा की गई।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...