देवास। प्रगति एथलेटिक्स क्लब एवं देवास जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाली महिला खिलाडि़यों का सम्मान किया गया, साथ ही महिलाओं के लिए क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन भी किया गया। इसके सभी विजेताओं को नगद राशि प्रदान की गई एवं अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ी रागिनी चौहान, आयुषी सिंह, आरती कुशवाह, सोनाली कुशवाह, प्रियांशी चौधरी बेसबॉल, खुशी पाटीदार मिनी गोल्फ, मुस्कान राजपूत, पूनम, सविता, तनु गुवाहाटीया एथलेटिक्स को सम्मानित किया गया। क्रॉस कंट्री दौड़ में विजेता पिंकी यादव, आकृति वीरगड़े, कोमल चौहान, भावना कोदिया एवं शांता सोलंकी को नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी मीनाक्षी देवी सिसोदिया पूर्व जनपद अध्यक्ष, अध्यक्षता मनोज राजानी शहर कांग्रेस अध्यक्ष, विशेष अतिथि पार्षद खुशबू निलेश वर्मा, डॉ सुषमा अरोरा, किरण बाला टांडी, पप्पी मास्कोले खेल विभाग, मोनिका शर्मा आदि रहे। अतिथियों का स्वागत शिवनारायण टांडी, प्रेमनाथ तिवारी, भरत वर्मा, राजीव श्रीवास्तव, पवन यादव, धर्मेंद्र, पवन पाटिल, जितेंद्र गोस्वामी, निलेश वर्मा, रितेश मालवीय, सोनू विश्वकर्मा आदि ने किया। अतिथियों द्वारा समाज में महिलाओं की भूमिका एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके पश्चात सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन अनिल श्रीवास्तव ने किया एवं आभार चंद्रपाल सिंह सोलंकी ने माना।
0 Comments