तेज रफ्तार बस के वीडियो बनाकर भेजे व्हाट्सएप, पुलिस से करायेंगे कार्यवाही
- तेज गति के वाहनों पर पर रोक लगाने हेतु अभियान की शुरूआत की
देवास। तेज गति वाहनों से शहर में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। प्रशासन भी इस ओर ध्यान नही दे रहा है। यूथ पावर फाउण्डेशन अध्यक्ष व समाजसेवी अनुज प्रजापति ने बताया कि हाल ही में जिला न्यायालय परिसर के सामने तेज गति बस ने एक छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। जब तक कोई कठोर निर्णय इन वाहन चालकों व संचालकों पर नही लिया जाएगा। तब तक इनके तेज गति के पहिए धीमे नही होंगे। देवास से प्रतिदिन हजारों की संख्या में डेली अपडाउनर्स, छात्र व यात्री बसो इंदौर व उज्जैन सहित अन्य स्थानो का सफल करते है। ज्यादातर दुर्घटनाएं इंदौर व उज्जैन जाने वाली बसो से होती है। ये बस चालक समय से जगह छोडने व समय से वापस आने के कारण सडक पर रेस करते है। जिसके कारण दो पहिया वाहन चालक व पैदल चलने वाला व्यक्ति इनका शिकार हो जाता है। इतना ही नही सवारी बैठाने के नाम पर बीच चौराहे व सडक पर आए दिन विवाद भी करते रहते है। पहले भी इन तेज रफ्तार की बसो से लोग असमय मौत के काल में समा गए है। श्री प्रजापति ने बताया कि हमारी संस्था ने इन तेज रफ्तार वाहनों के पहियों पर रोक लगाने के लिए एक अभियान की शुरूआत की है। जिसमें देवास शहर सहित आसपास के क्षेत्र में सडकों पर तेज रफ्तार व रेस करती हुई बसे दिखती है तो उनके वीडियो हमें मोबा. नं. 8719934926 पर भेजे। इस अभियान की पोस्ट सोशल मीडिया पर भी हमारी संस्था द्वारा डाली जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। श्री प्रजापति ने यात्रियों, अपडाउनर्स व विद्यार्थियों से मांग की है कि इस अभियान में सहभागी बनकर तेज रफ्तार के वाहनों पर रोक लगवाने व कार्यवाही करवाने पर हमे सहयोग प्रदान करे। जिससे तेज रफ्तार के वाहनों चालको व संचालको में प्रशासन का भय रहे।
0 Comments