श्री नागर चित्तोड़ा महाजन समाज की वार्षिक बैठक में हुआ नवीन कार्यकारिणी का गठन
देवास। श्री नागर चित्तोड़ा महाजन समाज देवास की वार्षिक बैठक सम्पन्न हुई। प्रवक्ता अशोक गुप्ता ने बताया कि पिक्सल एनएक्स मोती बंगला में सम्पन्न हुई वार्षिकी बैठक में वार्षिक आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाकर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवीन कार्यकारिणी मे अध्यक्ष गिरधर गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री पूनमचंद मेहता, सचिव अरविंद महाजन, कोषाध्यक्ष श्री परमानंद गुप्ता प्रवक्ता अशोक गुप्ता को चुना गया। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप मे हरीश महाजन, राजेंद्र गुप्ता, रामगोपाल गुप्ता, सुनील महाजन, राजेश गुप्ता एड., राजेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता , मनीष गुप्ता, सचिन गुप्ता, श्रीमती ममता गुप्ता, श्रीमती सोनल गुप्ता को चुना गया। नवीन कार्यकारिणी सदस्यों को विधायक गायत्री राजे पवार ने बधाई प्रेषित करते हुए अभिनंदन किया।
0 Comments