महिला दिवस पर युवा कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में किया महिलाओं का सम्मान
देवास : महिला दिवस के अवसर पर शहर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पंकज वर्मा के नेतृत्व में एवं प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह की विशेष उपस्थिति में जवाहर चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर महिलाओं का शाल श्री फल एवं पुष्प माला पहनकर अभिनंदन पत्र देकर अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के निर्देश पर सुपर सी कार्यक्रम के अंतर्गत सम्मान किया । इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह ने कहा कि बिना महिलाओं के सृष्टि का निर्माण असंभव है आज महिलाएं दो जिम्मेदारियां निभाती हैं पहले पिता के घर और दूसरी पति के घर जिस खूबी और समर्पण के साथ परिवार को एक रखने का काम आज महिलाएं कर रही है वह बहुत ही सराहनी होने के साथ उनकी सहनशक्ति उनके धैर्य को भी दर्शाता है यह समाज हमेशा इन महिलाओं का ऋणी रहेगा इनके योगदान के बिना देश-प्रदेश और समाज का विकास संभव है। महिला दिवस के अवसर पर मैं इन्हें शत-शत नमन करता हूं। इसी के साथ शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं के योगदान ,समर्पण को लेकर कहां की एक सभ्य समाज की स्थापना में इन नारियों का विशेष स्थान है। महिला दिवस का अवसर पर में बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं इस अवसर पर पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर राजेंद्र मालवीय भगवान सिंह चावड़ा प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव विश्वजीत सिंह चौहान महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रीना गलोदिया विशेष रूप से उपस्थित थी। सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत युवा कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष पंकज वर्मा ने किया कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने किया कांग्रेस नेता रमेश व्यास नरेंद्र यादव अनिल गोस्वामी प्रमोद सुमन चंद्रपाल सिंह सोलंकी राहुल पवार लुकमान अली प्रथम भोजक सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं कांग्रेसियों उपस्थित थे।

0 Comments