देवास। जल गंगा अभियान के अन्तर्गत क्षिप्रा नदी के शुद्धिकरण एवं साफ सफाई कार्य करने हेतु महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के निर्देश पर आयुक्त रजनीश कसेरा के द्वारा उक्त अभियान मे नगर निगम के 70 कर्मचारी जिसमे स्वास्थ्य विभाग के 60, उद्यान विभाग के 4 एवं अन्य विभागों के 6 कर्मचारियों के साथ ही स्वच्छता निरीक्षकों एवं दरोगाओं की तैनाती की गई थी। निगम द्वारा 2 जेसीबी, 45 डम्पी एवं 4 ट्रेक्टर ट्राली लगाई गई थी। उक्त मशीनरियों द्वारा शुक्रवार 25 अप्रेल को प्रातरू 7.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक नदी की सफाई का कार्य किया गया। जिसमे लगभग 40 ट्राली कचरा निकाला गया। निगम द्वारा कार्यक्रम मे उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों को हेण्ड ग्लोब्स, मास्क, टोपी एवं स्वल्पहार व पीने के पानी की व्यवस्था की गई।
0 Comments