Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास जिला माहेश्वरी समाज 4 जून को मनाएगा महेश नवमी महोत्सव,,आकर्षक पुरस्कारों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

देवास जिला माहेश्वरी समाज 4 जून को मनाएगा महेश नवमी महोत्सव,,

आकर्षक पुरस्कारों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन 

देवास। माहेश्वरी समाज के जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र मूंदड़ा एवं जिले के मुख्य संयोजक मुरलीधर मानधन्या ने बताया कि इस वर्ष 4 जून को महेश नवमी महोत्सव पूरे जिले में लगभग दस स्थानों पर धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष कैलाश डागा एवं जिला महामंत्री प्रकाश मंत्री ने बताया कि महोत्सव पर भगवान महेश के अभिषेक व भगवान की निकलने वाली प्रभात फेरी/शोभायात्रा को व इस महोत्सव को विशेष आकर्षक बनाए जाने के लिए देवास जिला माहेश्वरी सभा की ओर से प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है जिसमें  प्रभात फेरी/शोभायात्रा, भगवान महेश का अभिषेक व आरती, महेश वंदना का गायन, समूह मे महिलाओं के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता। प्रतियोगिताओं में  अलग -अलग, 6 श्रेष्ठ इकाईयों को पुरस्कृत किया जाएगा। देवास जिले के लिये यह बहुत ही खुशी की बात है कि पश्चिमांचल प्रादेशिक सभा संगठन के 17 जिलों में सिर्फ देवास जिला ही एक ऐसा है जहां पर इतनी बड़ी प्रतियोगिताओं को आयोजित किया जाता है और इस आयोजन में लगभग 75 हजार के इनाम भी श्रेष्ठ इकाईयों को वितरित किये जाते है। 
 प्रभात फेरी/शोभायात्रा का प्रथम पुरस्कार 10001रु कैलाश डागा जिलाध्यक्ष की और से। द्वितीय पुरस्कार 5001रु राम सिंगी कांटाफोड़ अध्यक्ष-देवास जिला युवा संगठन की और से। तृतीय पुरस्कार 4001रु गोपाल धूत कन्नोद प्रतिनिधि पश्चिम प्रा.सभा की और से। चतुर्थ पुरस्कार 3001रु प्रकाशचंद्र मंत्री भौरासा जिला महामंत्री की और से । पंचम पुरस्कार 2001 रु कैलाशचंद्र सुनील दरक, (समाजसेवी) सोनकच्छ की और से। छठा पुरस्कार 1001 प्रदीप बजाज भौरासा, सयुंक्त मंत्री,जिला सभा की और से। भगवान का अभिषेक व आरती- प्रथम पुरस्कार 6001रु साधना गिरधर बियाणी कांटाफोड़,पूर्व जिलाध्यक्ष जि. महिला संगठन कोषाध्यक्ष पंशि. प्रा महिला संगठन की और से। द्वितीय पुरस्कार 5001रु राजेंद्र राजकुमारी ईनाणी बागली,पूर्व अध्यक्ष पशि. प्रा. सभा की और से। तृतीय पुरस्कार 4001रु संध्या सुनील मालू अध्यक्ष नगर पंचायत लोहारदा की और से। चतुर्थ पुरस्कार 3001रु दिनेश एम. भूतडा देवास कोषाध्यक्ष जिला सभा की और से। पांचवा पुरस्कार 2001रु दामोदर हुरकट कन्नोद उपाध्यक्ष जिला सभा की और से। छटवां पुरस्कार 1001 रु दिनेश बी भूतडा देवास,पश्चिमी.प्रा.सभा प्रतिनिधि की ओर से दिया जाएगा। 
महेश नवमी वर्ष 2025 उत्सव मे दो नवीन प्रतियोगिताऐ, आयोजित की जा रही है। महेश वंदना का समूह गान (4 से 6 महिलाओं) द्वारा। इस प्रतियोगिता में श्रेष्ठ 6 गायन को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 5001 राजेश होलानी कांटाफोड़, पश्मि प्रा सभा, कार्य समिति सदस्य की ओर से। द्वितीय पुरस्कार 4001रु अमित मालू लोहारदा उपाध्यक्ष जिला सभा,की ओर से। तृतीय पुरस्कार 3001रु शिवाजी माहेश्वरी समाजसेवी देवास की और से।चौथा पुरस्कार 2501रु                          डॉ, सुरेश चांडक, अध्यक्ष माहेश्वरी समाज कांटाफोड़ की और से। पांचवा पुरस्कार 2001रु विनोद राठी सतवास,पशिम.प्रा.सभा प्रतिनिधि की ओर से। छटवा पुरस्कार 1501रु संतोष माहेश्वरी चापड़ा,पश्चिम. प्रा सभा प्रतिनिधि की और से। आओ महेश नवमी मनाए,मिलकर सुंदर रंगोली बनाएं इस प्रतियोगिता में 6 सुंदर रंगोली को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 3501रु प्रमोद गट्टानी कांटाफोड़,संगठन मंत्री देवास जिला सभा की ओर से। द्वितीय पुरस्कार 3001 गोपाल मानधन्या कमलापुर, सयुंक्त मंत्री जिला सभा की और से। तृतीय पुरस्कार 2501रु नरेंद्र छापरवाल  
प्रतिनिधि अ.भा.माहेश्वरी महासभा सोनकच्छ की और से। चतुर्थ पुरस्कार 2001रु सुरेश सिंगी कांटाफोड़ प्रतिनिधि जिला कार्य समिति की और से। पांचवा पुरस्कार 1501रु रामगोपाल चांडक लकुमड़ी,समाजसेवी  की और से। छटा पुरस्कार 1001रु बृजेश धूत सचिव माहेश्वरी समाज कन्नौद की और से प्रदान किया जाएगा। 


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...