सतपुड़ा एकेडमी में नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ
पहले दिन बच्चों में दिखा उत्साह, पुष्पवर्षा के साथ किया स्वागत
देवास। मक्सी रोड पर तुलजा विहार कॉलोनी में स्थित सतपुड़ा एकेडमी में नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ हुआ। यहां उत्सापूर्वक वातावरण में बच्चे स्कूल पहुंचे। स्कूल में बच्चों का शिक्षक-शिक्षकाओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। बच्चों में पहले दिन स्कूल पहुंचने का उत्साह देखा गया।
विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों का भव्य स्वागत किया। शिक्षिकाओं ने प्रत्येक बच्चे का मंगल तिलक किया तथा पुष्पवर्षा की।
संस्था संचालक भानू प्रतापसिंह सेंधव, प्राचार्य वी.एस. जॉब, उप प्राचार्य श्रीमती रश्मि रघुवंशी ने मां सरस्वती एवं भारत माता का पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्जवल कर नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना तथा हनुमान चालीसा का सामूहिक गान किया। वैभव विहार शिक्षा समिति अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने विद्यार्थियों को नवीन शिक्षा सत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे पढ़ाई में मन लगाकर श्रेष्ठ अध्ययन करें। साथ ही संस्कार हासिल कर अपने माता-पिता, विद्यालय एवं शहर का नाम रौशन करें। उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं सतपुड़ा एकेडमी वंडर किड्स में छोटे-छोटे बच्चे बड़े उत्साह के साथ पहुंचे। यहां को-ऑर्डिनेटर शीतल शर्मा के साथ शिक्षिकाओं ने बच्चों को मंगल तिलक कर पुष्पवर्षा की एवं बच्चों को इस्माइली स्टीकर लगाकर उनका उत्साहवर्धन कर शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी और स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने दी।
0 Comments