Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जिला अभिभाषक संघ चुनाव समिति का गठन, वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने किया समिति सदस्यों का सम्मान

जिला अभिभाषक संघ चुनाव समिति का गठन, वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने किया समिति सदस्यों का सम्मान
देवास। जिला अभिभाषक संघ के आगामी चुनावों को लेकर मंगलवार को संघ के सभा कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मुख्य चुनाव अधिकारी श्री राजेन्द्र बापट ने सर्वप्रथम अपनी चुनाव समिति के सदस्यों की घोषणा की। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा नवगठित चुनाव समिति के सदस्यों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। समिति में वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित अधिवक्ता रघुवीर यार्दी, एम.एम. मोदी, आनंद अधिकारी, राम कुमार श्रीवास्तव, भगवानसिंह गुर्जर, शेरसिंह पटेल, शैलेन्द्र सिंह कुशवाह, माहेनूर कुरैशी, शालू ठाकुर, उषा बिसेन, चाँदनी सिंह एवं गुड्डू सिलोरिया को शामिल किया गया है। बैठक के दौरान कई सम्माननीय अधिवक्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने मुख्य चुनाव अधिकारी श्री बापट एवं उनकी टीम द्वारा लगातार सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए आभार जताया और इस बार भी निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन रघुवीर यार्दी ने किया। बैठक के पश्चात उपस्थित सदस्यों के लिए आईस्क्रीम का भी आयोजन किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...