निस्वार्थ भाव से समाज सेवा का लाभ प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से जरूर मिलता है-शरद सोनी राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष ,,,
देवास। माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद सोनी, राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप लड्ढा, पूर्व अध्यक्ष एवं माहेश्वरी महासभा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अशोक इनानी, मध्य प्रदेश माहेश्वरी महासभा के महामंत्री अजय झंवर का देवास आगमन पर वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री एवं माहेश्वरी समाज देवास के पूर्व सचिव अशोक सोमानी ने दुपट्टे पहनाकर अभिनंदन किया। शरद सोनी एवं अशोक इनानी ने समाज की मजबूती पर जोर देते हुए संगठन के राष्ट्रीय प्रकल्पों की जानकारी दी एवं कहा कि निस्वार्थ भाव से समाज सेवा का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जरूर मिलता है।
0 Comments