Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

विकासखंड देवास में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों की कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित

विकासखंड देवास में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों की कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित

देवास: प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत कृषि उपज मंडी प्रांगण क्रमांक 2 में कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई । प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत देवास के अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मुकेश चौधरी रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमति हेमलता शर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवास ने की ।

अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कुकिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया । कुकिंग प्रतियोगिता में 20 स्वसहायता समूह की 23 रसोइयों ने सहभागिता की, सभी प्रतिभागियों ने स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन तैयार कर सुसज्जित भोजन थालियाँ प्रस्तुत की । जिनका मुल्यांकन निर्णायक समिति के सदस्य सी.इ.ओ. जनपद देवास श्रीमति हेमलता शर्मा, बीआरसी कीशोर वर्मा, बीएसी कीर्ति तेलंग, बीपीओ जगदीशचन्द्र मालवीय, जनशिक्षक निशा राठौर, एमआरसी भारती चौहान, डॉ. अपर्णा जैन, आरती किरावर द्वारा सभी समूहों के व्यंजनों एवं भोजन थाली का प्रत्येक स्टॉल पर जाकर मुल्यांकन किया गया । प्रतियोगिता में कैलोद विद्यालय से आरती बाई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर राजोदा से राधा बाई, मधु बाई नागुखेडी एवं तृतीय स्थान पर टिगरिया सांचा से लक्ष्मी कुमावत, कैलोद से निर्मला बाई, सिया से राधा बाई रहे ।

साथ ही आगरोद से अनीता राठौर, मेंडकी चक से आरती बाई, जामगोद से गायत्री बाई ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया । स्वच्छता, गुणवत्ता, नवाचार, लागत प्रस्तुतीकरण, स्वाद के आधार पर चयनित प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 5000 रूपये की राशि, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 2 रसोइयों को 3000 रूपये की राशी, तृतीय पुरस्कार के रूप में 3 रसोइयों को 2000 रूपये की राशि तथा 3 रसोइयों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1000 रुपये की राशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई। प्रतियोगीता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये | प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत रसोइयों की कुकिंग प्रतियोगिता में श्री महेंद्र परमार पीसीओ ज.प.देवास, सुमेर सिंह सिसोदिया पीसीओ ज.प.देवास, श्री चेतन चौहान, प्रवीण कोसे, गिरधर त्रिवेदी, दिनेश परमार, सुश्री तमन्ना कोचले आदि उपस्थित रहे ।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवास ने अपने उ‌द्बोधन में कहा की इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रसोइयों को स्वच्छ और पोषणयुक्त भोजन बनाने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही सभी रसोइयों को माननीय प्रधानमंत्री जी की मंशाओं के अनुरुप मोटे अनाज का प्रयोग विद्यालय में खाना बनाने में करें। जिससे बच्चो का शारीरिक और मानसिक विकास हो सके । कुकिंग प्रतियोगिता कार्यक्रम का संचालन बीआरसी श्री कीशोर वर्मा ने किया तथा आभार बीपीओ श्री जगदीशचन्द्र मालवीय ने व्यक्त किया ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...