Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

"स्कूल चले हम अभियान के द्वितीय चरण अंतर्गत बैठक सह कार्यशाला " अपार आईडी, छात्र प्रगति, नामांकन ,नवीन प्रवेश एवं स्कूलों की साफ- सफाई पर दिया गया विशेष जोर

"स्कूल चले हम अभियान के द्वितीय चरण अंतर्गत बैठक सह कार्यशाला " 
अपार आईडी, छात्र प्रगति, नामांकन ,नवीन प्रवेश एवं स्कूलों की साफ- सफाई पर दिया गया विशेष जोर
देवास -नवीन शैक्षणिक सत्र के सुचारू संचालन एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के उद्देश्य से देवास विकासखंड की प्रथम ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक सह कार्यशाला  का आयोजन नारायण विद्या मंदिर क्रमांक -1 में किया गया ।
बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रमिला डावर, बीआरसीसी किशोर वर्मा ,एम आई एस कोऑर्डिनेटर एरिका इक्का द्वारा विभिन्न विषयों व योजनाओं पर  शिक्षकों का मार्गदर्शन किया गया । उक्त बैठक सह कार्यशाला दो चरणों में आयोजित की गई ।जिसमें प्रथम चरण में शहरी क्षेत्र के चार जन शिक्षा केंद्रों तथा द्वितीय चरण में ग्रामीण क्षेत्र के आठ जन शिक्षा केंद्रों के समस्त संस्था प्रभारी एवं जन शिक्षकों द्वारा सहभागिता की गई। बैठक सह कार्यशाला  में विद्यार्थियों की अपार आईडी निर्माण, यू डायस प्लस पोर्टल पर छात्र प्रगति , स्टुडेंट प्रोग्रेशन करने, चाइल्ड ट्रैकिंग सर्वे तथा शिक्षा पोर्टल पर प्रवेश एवं मैपिंग कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि कक्षा पहली एवं छठवीं में नवीन प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का पंजीयन समय सीमा में पूर्ण किया जाए। साथ ही नर्सरी से कक्षा ग्यारहवीं तक के सभी विद्यार्थियों की मैपिंग एवं कक्षन्नति संबंधी कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जाए ।जिन विद्यार्थियों के आधार कार्ड नहीं बने हैं अथवा आधार अद्यतन की आवश्यकता है उन्हें आधार केंद्र पर ले जाकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, साथ ही विद्यालयों में स्वच्छ ,सुरक्षित एवं शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए साफ सफाई एवं मरम्मत कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए।
बैठक सह कार्यशाला  में संस्था प्रभारियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक की ऑनलाइन प्रविष्टि, स्कूल चले हम अभियान द्वितीय चरण के समस्त निर्देशों की पूर्व तैयारी ,कक्षा पांचवी -आठवीं पुनः परीक्षा ,शालेय अभिलेख की पूर्णता ,शिक्षण कार्य एवं एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण करने एवं इको क्लब के गठन की जानकारी दी गई। इस दौरान देवास विकासखंड द्वारा नवाचार अंतर्गत विगत 4 वर्षों से "एक पृष्ठीय वार्षिक 21 बिंदु क्रियान्वयन पत्रक "समस्त संस्था प्रभारियों को शालेय एवं शैक्षिक कार्यों की पूर्णता व उन्नयन हेतु प्रदान किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...