लियाकत हुसैन मिलन सातवीं बार देवास मोहर्रम कमेटी के सदर नियुक्त,,
10 दिवसीय पर्व में मोहर्रम की 7 तारीख को शहर के समस्त अखाड़े का जुलूस तथा मोहर्रम की 8 तारीख को आलोट पाएगा स्कूल से रात 8 बजे परंपरागत परचम का जुलूस निकलेगा
देवास। बीती रात सिनियर शाही जामा मस्जिद बड़ा बाजार स्थित देवास में मोहर्रम कमेटी की बैठक में मरहुम काजी इरफान अहमद अशरफी साहब की मगफिरत के लिए दुआ कर खिराजे अकीदत पेश की गई। सीनियर काजी मौलाना नोमान अहमद अशरफी एवं देवास जुनियर काजी अब्दुल कलाम फारुकी की सर परस्ती में मोहर्रम कमेटी की बैठक हुई। बैठक में मोहर्रम कमेटी के सदर हाजी लियाकत हुसैन मिलन के सफल कार्यकाल को देखते हुए सर्वसम्मति से सातवीं बार मोहर्रम कमेटी का सदर नियुक्त किया गया। बैठक में मोहर्रम के दस दिवसीय पर्व को मनाए जाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। 10 दिवसीय होने वाले पर्व में मोहर्रम की 7 तारीख को देवास शहर के समस्त अखाड़े का जुलूस निकाला जाएगा तथा मोहर्रम की 8 तारीख को आलोट पाएगा स्कूल से परंपरागत निकलने वाला परचम का जुलूस इस बार भी काजी नोमान अहमद अशरफी एवं काजी अब्दुल कलाम फारुकी की सरपरस्ती में ,रात 8 बजे निकल जाएगा। बैठक में काजी नोमान अहमद अशरफी ने कहा कि मोहर्रम सैयदना इमाम हुसैन की शहादत का प्रतीक है हमारे जीवन में भी सैयदना इमाम हुसैन की जिंदगी को अमल में लाना चाहिए तभी हमारा ईमान मजबूत होगा। उन्होंने बच्चों को युवाओं को आव्हान करते हुए कहा कि अखाड़े सेहत का अच्छा माध्यम होते हैं बच्चों युवाओं को अखाड़े से जुड़ना चाहिए और अपनी सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए। काजी नोमान अहमद अशरफी में आगे बताया कि कर्बला के मैदान में सैयदना इमाम हुसैन ने शहीद होकर ईमान को बचाया, इस्लाम को बचाया, कुरान को बचाया, बेठक में काजी अब्दुल कलाम फारूकी ने कहा कि मोहर्रम के पर्व पर अखाड़े का जुलूस एवं परचम जुलूस शांति और सोहाद्रपुर्ण तरीके से, निकाल कर एकता का परिचय देवे। बैठक के बाद काजी नोमान अहमद अशरफी एवं काजी अब्दुल कलाम फारुकी सहित उपस्थित सभी अखाड़े के उस्ताद खलिफा ने हाजी लियाकत हुसैन मिलन को सातवी बार मोहर्रम कमेटी सदर नियुक्त होने पर बधाई दी। इस अवसर पर मिर्जा मसूद अहमद एडवोकेट, वसीम हुसैन पार्षद, मोहसिन पुरा सरपंच हाजी युनुस खान, राजु भाई बोस, एजाज शेख निलम, सईद अहमद अशरफी, अय्युब भाई भारती, मंडाई मोहल्ला सरपंच बाबु भाई बीके, एजाज कादरी, गुडृडु भाई राष्ट्रीय, इरशाद भाई नागोरी, पत्रकार मुन्ना भाई वारसी, सीरत कमेटी सदर शकील पठान, मोहर्रम कमेटी नायब सदर,नईम शेख एडवोकेट, सेकेट्री तनवीर शेख़ एडवोकेट,मोमण टोला सरपंच फिरोज़ ख़ान ,बब्बुखान अशरफी मिलवाले , नुसरत नगर, से परवेज़ भाई, ज़फ़र अशरफी,वारसी नगर से अय्युब भाई,आशिक पठान,आगोश पठान, नोसराबाद पंचायत से सलीम उस्ताद, आशिक शाह,इंन्द्रा नगर से,वसीम खान, इरशाद भाई, अज़हर अली पत्रकार, इस्लाम पुरा सरपंच सैय्यद सुलेमान, खारी बावडी से जानी भाई, मल्हार कालोनी से राजु भाई, मोहम्मदी चोक से सदर गब्बर कुरैशी, आनंद नगर से राजा कुरैशी, चुड़ी बाखल से मुन्ना भाई मेकेनिक, सहित मुस्तुफा गौरी हाजी अनीस शेख कांटेक्टर, हाजी बब्लु भाई बेट्री वाले,जमील शेख़ नेता,शोकत मंसुरी,शाकीर अब्बासी, नासीर पठान,असलम मंसुरी,कासिम शेख मिलन,अय्या शेख मिलन,जावेद शेख आदि उपस्थित थे।

0 Comments