देवास/ विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को वार्ड क्रमांक 16 में ग्राम रसूलपुर मार्ग पर स्थित ग्रीन बेल्ट की जमीन पर नगर निगम द्वारा अमलतास व विभिन्न प्रजातियों के 300 पौधों का रोपण किया गया। वार्ड पार्षद एवं निगम लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बैस,पार्षद राहुल दायमा, महेश फुलेरी, नगर निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, जाकिर जाफरी, नोडल आफीसर जगदीश वर्मा, एवं जल संसाधन कार्यपालन यंत्री एच. एस. जादौन, देवास एसडीओ गुंजन सक्सेना, एसडीओ सोनकच्छ नेहा दुबे के द्वारा पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर गणेश पटेल ने उपस्थितजनों को विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विशाल जोशी, अरूण तोमर, भाजपा नेता नवीन सोलंकी, भरत व्यास, शोभा नायक एवं बेसिक की टीम उपस्थित रही।
0 Comments