10 फीट लंबे फॉक्स टेल पाम के वृक्षों का संस्था समर्पण ने वृद्धाश्रम में किया रोपण
देवास। सावन माह के पावन अवसर पर संस्था समर्पण द्वारा वृद्धा आश्रम में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आश्रम परिसर में 10 फीट लंबे फॉक्स टेल पाम के वृक्षों का रोपण किया गया। ये वृक्ष मुख्य द्वार से लेकर आश्रम परिसर तक बड़ी संख्या में लगाए गए, जो न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी हैं, बल्कि आश्रम की सुंदरता में भी चार चाँद लगा रहे हैं। इस अवसर पर संस्था समर्पण के सदस्य मदन सिंह धाकड़, आरएसएस से प्रकाश व्यास, विकास गिरी, हिमालय एकेडमी स्कूल के संचालक सुरेंद्र राठौर, पतंजलि से अनंत जोशी, वृद्धा आश्रम के संचालक दिनेश चौधरी, राजदीप धाकड़, कुलदीप धाकड़, गब्बर धाकड़, धर्मेंद्र बकोरिया, अजय नागर, रोहित नागर सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरण फैलाना और बुजुर्गों को स्वच्छ, हरित वातावरण उपलब्ध कराना रहा। संस्था के सदस्यों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

0 Comments