Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राओं ने अस्मिता वूमेंस लीग में मारी बाजी, 14 पदकों के साथ रचा इतिहास

उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राओं ने अस्मिता वूमेंस लीग में मारी बाजी, 14 पदकों के साथ रचा इतिहास

देवास। खंडवा रोड स्थित चमेली देवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में 12 और 13 जुलाई को आयोजित अस्मिता पेंचक सिलाट वूमेंस लीग में उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राओं ने दमदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। आत्मरक्षा हेतु विद्यालय में दिए जा रहे मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का असर प्रतियोगिता में साफ नजर आया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक संतोष वर्मा ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में विद्यालय की 30 छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें से कई ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में वैष्णवी सूर्यवंशी और खुशी कौशल ने 2-2 स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। खुशी कौशल ने एक रजत पदक भी अर्जित किया। प्रतिज्ञा अग्रवाल ने 1 स्वर्ण और 1 रजत पदक, वहीं राधिका मौर्य ने 1 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा हर्षिता पाटणकर व त्रिशा चावड़ा को रजत पदक, जबकि दिशा कारपेंटर, हिमांशी कार्पे और सौम्या पंवार को कांस्य पदक प्राप्त हुए। समारोह के दौरान संतोष वर्मा, नीरज कानूनगो, संतोष स्वर्णकार, दिनेश गुदेन और सी.एम. पटेल द्वारा विजेता छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। अन्य प्रतिभागियों जैसे खुशी चौधरी, सोनल मालवीय, कृपांशी शर्मा, यशस्वी गुप्ता, मनस्वी नागोरिया, स्वस्तिका चौधरी, धनवी विश्वकर्मा, हेमलता विश्वकर्मा, वैष्णवी चौहान, आरजू बड़ोदिया, निमिषा जोधिया, प्रतिष्ठा ठाकुर, गजल मोदी, उर्वशी प्रजापति, माही कुमावत, भूमिका शर्मा, इच्छा गेहलोत, प्रतिभा राठौर, भूमिका फुलवारे और अदिति टेपन ने भी सराहनीय प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों के इस विशेष उपलब्धि पर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर सोमानी,समस्त शिक्षकगण ओर स्टाफ ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...