स्वच्छता सर्वेक्षण 2024—25 मे देवास राष्ट्रपति सम्मान से पुरस्कृत,,
नगरीय प्रशासन मंत्री के साथ महापौर, आयुक्त द्वारा नई दिल्ली मे सम्मान प्राप्त किया
देवास [शकील कादरी] स्वच्छता सर्वेक्षण 2024—25 मे 50 हजार से 3 लाख की जनसंख्या की श्रेणी मे उत्कृष्ठ सफाई कार्यो के क्रियान्वयन को सफलता पूर्वक करने पर प्रथम आने पर नगर निगम को देवास के इतिहास मे प्रथम बार राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त हुआ है। देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के हाथों महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, आयुक्त रजनीश कसेरा के द्वारा प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त किया गया। दिल्ली मे राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करने के दल मे निगम सभापति रवि जैन, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, निगम स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिह बैस, कार्यपालन यंत्री सौरभ त्रिपाठी, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, स्वच्छता कंसलटेंट विश्वजीतसिह, विशाल जोशी, अरूण तोमर उपस्थित रहे। देवास नगर निगम को पुरस्कार से सम्मानित होने के पश्चात महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने अपने संदेश मे कहा कि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होने पर देशभर मे देवास शहर सम्मानित हुआ है। इस ऐतिहासिक उपलब्धी पर नगर निगम के सफाई मित्रों, स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारीगण, समस्त पार्षदगणों एवं शहरवासियों सहित मिडिया के रचनात्मक सहयोग से ही शहर पुरस्कृत हुआ है। राष्ट्रपति सम्मान प्राप्ती का नगर निगम बैठक हाल मे निगम अधिकारियों, कर्मचारियों के द्वारा लाईव प्रसारण देखा गया। जैसे ही देवास महापौर व आयुक्त ने उक्त सम्मान प्राप्त किया वैसे ही कर्मचारियों मे हर्ष व्याप्त हुआ तथा पूरे देश मे देवास का नाम स्वच्छता के क्षेत्र मे रोशन होने पर निगम कार्यालय परिसर मे आतिशबाजी कर उपस्थित सफाई मित्रों व दरोगाओं को मिठाई का वितरण उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, जाकीर जाफरी उपायुक्त वित्त दीपक पटेल, कार्यालय अधिक्षक अशोक देशमुख के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अ.भा.स.म. ट्रेड युनियन अध्यक्ष विकास सांगते, निगम लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग, प्र. कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, सहायक यंत्री दिनेश चौहान, मुशाहीद हन्फी, स्वच्छता निरीक्षक हरेन्द्रसिंह ठाकुर, हेमन्त उबनारे, भूषण पवार, रवि गोयनार सहित दरोगा व सफाई मित्र एवं निगम कर्मचारी बडी संख्या मे उपस्थित रहे।
0 Comments