Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

ब्रह्म सनातन गौरव की भव्य कावड़ यात्रा 27 जुलाई को, तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

ब्रह्म सनातन गौरव की भव्य कावड़ यात्रा 27 जुलाई को, तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न
देवास।
 ब्रह्म सनातन गौरव संस्था द्वारा इस वर्ष भी श्रावण मास के पावन अवसर पर भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया होने जा रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को संस्था संयोजक पं. दीपक जोशी के निज निवास पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ अध्यक्ष पं. दिनेश मिश्रा ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष कावड़ यात्रा 27 जुलाई 2025, रविवार को प्रात: 11 बजे मानस भवन शिव मंदिर, राधागंज से प्रारंभ होकर बिलावली महाकाल मंदिर पहुंचेगी, जहाँ जलाभिषेक कर यात्रा का समापन किया जाएगा। इसके पश्चात प्रसादी वितरण किया जाएगा। संस्था के संयोजक पं. दीपक जोशी के नेतृत्व में विगत दो वर्षों से यह यात्रा अत्यंत श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न होती आ रही है। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी यात्रा को भव्य स्वरूप देने की तैयारी है। बैठक में विशेष रूप से पं. संजय शुक्ला (पूर्व अध्यक्ष महासंघ), पं. रमेश व्यास, पं. महेंद्र स्थापक, पं. प्रयास गौतम, पं. सतीश दुबे, पं. आकाश अवस्थी, पं. सिद्धार्थ अवस्थी, पं. अजय (छोटू पांडे), पं. प्रमोद व्यास, पं. मंगेश शर्मा, पं. महेन्द्र व्यास, पं. नवीन जोशी, पं. हेमंत जोशी, पं. संजय तिवारी, पं. जितेन्द्र जोशी, पं. संजय शर्मा, पं. धर्मेंद्र जोशी, पं. विकास शर्मा सहित समाजजन बडी संख्या में उपस्थित थे। अंत में आभार अरविंद शर्मा ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...