देवास जिले में नशे से संबधित कोई अवैध गतिविधि संचालित होने की जानकारी देवास पुलिस कंट्रोल रूम 70491-25083 पर दें
देवास15 जुलाई 2025: [शकील कादरी] देवास जिले में नशे से संबधित कोई अवैध गतिविधि संचालित होने की जानकारी जिले के नागरिक देवास पुलिस को पुलिस कंट्रोल रूम 70491-25083 पर सकते है। सुचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जयेगी।
उल्लेखनीय हैं कि जिले में नशा मुक्ति जनजागरूकता के लिए "नशे से दूरी-है जरूरी" अभियान 15 से 30 जुलाई तक चलाया जा रहा है। यह एक सकारात्मक अभियान है। अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा जनजागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। यह अभियान न केवल नशा मुक्ति पर केंद्रित है, बल्कि यह लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए भी प्रेरित करता है।
0 Comments