आरोग्य भारती प्रांत कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
देवास। आरोग्य भारती मालवा प्रांत की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर विजयनगर देवास में संपन्न हुई। जिसमें क्षेत्रीय संगठन मंत्री आरोग्य भारती भोलानाथ का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जिसमें संघ के शताब्दी वर्ष निमित्त पंच परिवर्तन के विषयों में से तीन विषय पर्यावरण, कुटुम्ब प्रबोधन एवं स्व का बोध विषयों को लेकर कार्य करने हेतु मार्गदर्शित किया गया
एवं पर्यावरण के विषय में भोलानाथ ने कृषि के जैविक तरीकों पर प्रकाश डाला साथ ही कृषकों को कम से कम अपने परिवार के उपयोग हेतु जैविक कृषि करने का आग्रह किया। रासायनिक खाद एवं कीटनाशक जनित रोग एनसीओ की रोकथाम के लिये उनका उपयोग नहीं करने का आग्रह किया। कुटुम्ब के विषय में भजन, भाषा, भूषा, भ्रमण आदि विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। स्व के भाव हेतु स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग स्व भाषा स्व भूषा का अनुसरण करने के लिये आग्रह किया।
बैठक की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष विष्णु सेन कछावा ने की। कार्यकारिणी अध्यक्ष लोकेश जोशी, सचिव वैभव सुराणा, उपाध्यक्ष डॉ. एसपीसिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वंदना चौधरी ने किया। अतिथि परिचय जिला सचिव डॉ. सूर्यप्रतापसिंह द्वारा दिया गया। अभिनंदन डॉक्टर उर्वशी द्वारा किया गया, आभार आरोग्य भारती जिलाध्यक्ष डॉ. अश्विन सोनगरा ने माना। उक्त जानकारी आरोग्य भारती उपाध्यक्ष योगेश द्विवेदी ने दी।
0 Comments