भारत माता की प्रतिमा का विधायक श्रीमंत पवार ने किया अनावरण,,
चिकित्सीय सुविधाओं हेतु मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिकों का लोकार्पण
देवास: [शकील कादरी] नगर पालिक निगम निधि एवं विधायक निधि से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों सहित भारत माता की प्रतिमा का अनावरण एवं मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिकों का लोकार्पण देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापाति रवि जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल एवं वार्ड पार्षदों के साथ किया गया।
विधायक श्रीमंत पवार द्वारा वार्ड 12 राजाराम नगर चौराहा पर 8 लाख की लागत से निर्मित भारत माता उद्यान का लोकार्पण एवं भारत माता की प्रतिमा का अनवारण पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष व वार्ड पार्षद राजेश यादव की उपस्थिती मे किया गया। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 13 मेंढ़की एवं वार्ड क्रमांक 16 रसूलपुर में 25—25 लाख कुल पचास लाख की लागत से वार्ड वासियों को प्राथमिक चिकित्सीय सुविधाओं हेतु निर्मित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिकों का भी विधायक द्वारा वार्ड पार्षदों के साथ लोकार्पित किया गया। विधायक द्वारा इन क्लीनिकों में पदस्थ डॉ. एवं स्टॉफ सहित अन्य चिकित्सीय सुविधाओं की जानकारी लेकर यहां पर निरीक्षण भी किया गया। विकास कार्यो की अन्य कडी मे वार्ड 18 पटेल नगर की सघन बस्ती मे रहवासियों की आवागमन की सुविधाओं हेतु 14 लाख की लागत से निर्मित किये जाने वाले मार्ग पर सिमेंटीकरण कार्य का भूमि पूजन किया गया साथ ही वार्ड 16 मे बिजाना, राजीव नगर एवं संजय नगर के विभिन्न स्थानों पर 15 लाख की लागत से फेंसिंग एवं पेवर्स ब्लाक लगाने एवं वार्ड 41 मे माली धर्मशाला मे 15 लाख की लागत जिसमे 5 लाख विधायक निधी के शामिल हैं शेड निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद व निगम लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, पार्षद राहूल दायमा, अजय तोमर, अंतिम अजय पडियार, पार्षद प्रतिनिधि संजय दायमा, गोपाल खत्री, निलेश वर्मा, संजय ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी मंडल अध्यक्ष सुरेश सिलोदिया, शुभम चौहान, मधु शर्मा, भाजपा नेता रामेश्वर दायमा, जितेन्द्र जायसवाल, राजेश ठक्कर, कैलाश दशोरे, जुझारसिह दरबार आदि सहित बडी संख्या मे वार्डवासी उपस्थित रहे।

0 Comments