देवास। पुलिस पेंशनर संघ जिला इकाई की बैठक होटल शिवाय में संपन्न हुई। जिसमें सेवानिवृत्त पुलिस उप अधीक्षक हिम्मतसिंह राणा, ओ.पी. सोलंकी, एम.एल. मोरे, ओ.पी. श्रीवास्तव तथा निरीक्षक अनिल शर्मा, एम.जी. श्रीवास्तव, राजेन्द्र कुमार व्यास, एफ.एम.कुरेशी, व्हाय.एस.सचान सहित देवास जिला के कन्नौद, खातेगांव, सतवास, कांटाफोड़, सोनकच्छ सहित सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी तथा अधिकारी सम्मिलित हुए। जिनका स्वागत जिलाध्यक्ष महिपालसिंह राजावत सहित पेंशनर संघ के पदाधिकारी श्रीराम वर्मा, लोकेन्द्र व्यास, जगदीश पटेल, बाबूखां पठान, आरिफ खान पठान, जितेन्द्र शर्मा आदि ने स्वागत किया। वरिष्ठ नागरिक संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गंगासिंह सोलंकी का सम्मान किया गया। बैठक में वरिष्ठ अधिकारी तथा संघ के पदाधिकारियों द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गये तथा वर्ष में की गई संघ की गतिविधियों से अवगत कराया गया।

0 Comments