मुख्यमंत्री ने किया ‘चंदन’ की पुस्तकों का विमोचन
‘जल रंगोली बनाना सीखें’ और ‘द आर्ट ऑफ वॉटर रंगोली’ पुस्तक का सांदीपनि आश्रम में लोकार्पण किया
देवास। गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के कला गुरु राजकुमार चंदन द्वारा लिखित दो पुस्तकों ‘जल रंगोली बनाना सीखें’ और ‘द आर्ट ऑफ वॉटर रंगोली’ का विमोचन किया। इसके साथ ही श्री चंदन द्वारा लिखित 10 अन्य प्रमुख पुस्तकें एवं साधना कुंज मासिक पत्रिका भी मुख्यमंत्री यादव को भेंट की गई। विलुप्त होती महाभारतकालीन जल रंगोली कला को देवास के कलागुरु राजकुमार चंदन ने पुनर्जीवित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। इसी कला को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ही हिंदी और अंग्रेजी भाषा में पुस्तक के माध्यम से सरलतम रूप में रंगोली बनाने की कला को सिखाया गया है। मुख्यमंत्री ने श्री चंदन द्वारा जल रंगोली की इस पुस्तक सराहना की। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश पंड्या, पार्षद हेमंत गेहलोत, भुरू भैया, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सहित देवास से अशोक शर्मा, पुस्तक के प्रकाशक ओमप्रकाश नवगोत्री, अनुवादक विशाल जलोरे, ओमप्रकाश प्रजापति आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विशाल जलोरे ने दी।
0 Comments