देवास। भारतीय जनता पार्टी देवास जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने मध्यप्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से आज प्रदेश भाजपा कार्यालय, भोपाल में भेंट कर उन्हें नवीन दायित्व हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। सेंधव ने कहा कि खंडेलवाल की कुशल संगठन क्षमता और प्रभावी कार्यशैली से भाजपा संगठन निश्चित रूप से नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।
इधर देवास भाजपा जिला कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाइयाँ वितरित कर हर्ष और उल्लास के साथ जश्न मनाया। जिले के सभी मंडलों में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर मिठाई खिलाकर आतिशबाजी की गई।
इस अवसर पर ओम जोशी, जिला महामंत्री, मनीष सोलंकी, भरत चौधरी, जगनु गोस्वामी , धमेंद्र बेस, मनोहर जाधव, सुरेश सिलोदिया, देवेंद्र नवगोत्री, शुभम चौहान, दीपक बैरागी, नवीन सोलंकी, जुबेर लाला, अजय तोमर, मिलिंद जाधव, दुर्गेश चिल्लोरिया, भरत व्यास, राहुल दायमा, मुकेश मोदी, यशवंत तिवारी, मनोज गर्ग, गोलू प्रजापति, बजरंग बैरवा, संदीप रामटेके, कमलेश सेंधव, मनीष पांड्या, गौरव दुबे, राहुल गोस्वामी, धीरेन्द्र दवे, लव गुप्ता, योगेश शर्मा, राकेश टक्कर, अमित डेविड और आनंद चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।
0 Comments