Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जीवन को सार्थक बनाता है गुरु का मार्गदर्शन,,महंत जी,, श्री राम द्वारा में मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव

जीवन को सार्थक बनाता है गुरु का मार्गदर्शन,,महंत जी,,

 श्री राम द्वारा में मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव
देवास।जीवन को सार्थक बनाता है गुरु का मार्गदर्शन। गुरु के आशीर्वाद से ही मनुष्य संपूर्णता को प्राप्त करता है। यह विचार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री राम द्वारा में  महंत स्वामी राम नारायण जी ने प्रकट किए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार नाविक के बिना नाव मार्ग से भटक जाती है उसी प्रकार जीवन में यदि गुरु का उपदेश और मार्गदर्शन नहीं हो तो व्यक्ति जिंदगी भर भटकता रहता है। प्रातः काल अंतरराष्ट्रीय राम स्नेही संप्रदाय प्रवर्तक स्वामी रामचरण जी महाराज की वाणी जी का संतराम सुमिरन जी के द्वारा पाठ किया गया। बाल संत पुनीत राम जी ने निर्गुणी भजन गाकर सभी भक्तों को  भाव विभोर कर दिया। दोपहर 12:00 बजे समय  महाप्रभु रामचरण जी महाराज की आरती की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया। गुरु पूर्णिमा से रामद्वारा में चातुर्मास सत्संग प्रारंभ हुआ जो दीपावली तक चलेगा। इस अवसर पर देवास विधायक राजमाता श्रीमति गायत्री राजे पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राय सिंह जी सेंधव,नगर निगम सभापति श्री रवि जैन,महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल , विधायक प्रतिनिधि भारत चौधरी,सत्ता पक्ष नेता श्री मनीष सेन,अजय पहाड़िया,शुभम चौहान,अजय गुर्जर ,सोन झाला एवं भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों  ने गुरु पूर्णिमा पर राम द्वारा में पूजन किया एवं राम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...