देवास। शासकीय पीएम श्री हाई स्कूल इटावा के ऐश्वर्य कुमार मिश्रा की 39 वर्ष की सेवा के पश्चात 30 जून को सेवानिवृत्ति पर संस्था द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवास के प्राचार्य अशोक साहू, विशेष अतिथि पार्षद राजेंद्र ठाकुर, मुख्य अतिथि विष्णु प्रसाद वर्मा राष्ट्रीय संगठन मंत्री राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी संघ, संस्था प्रमुख प्राचार्य प्रतिभा गुप्ता एवं प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह सोलंकी की उपस्थिति में श्री मिश्रा का शाल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया गया। अतिथियों का स्वागत संस्था के राजेंद्र सिंह सोलंकी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा नूतन उ मा वि में नवीन पदस्थापना हुई गणक राजकुमारी अनिल का स्वागत किया गया। शिक्षक संघ के मोहनदास बैरागी द्वारा भी श्री मिश्रा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जनशिक्षक आतिश कनासिया, दीपचंद सोनी, रेखा शर्मा, नीतू सोनोने, अरुणा मिश्रा, सविता यादव, सरला सोनी, ऋतु तिवारी, रिशा मंडलोई, ऋतु अग्रवाल, गजेन्द्र परमार, मोहन सिंह पंवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के राजेश वर्मा ने किया एवं आभार संस्था के विनय गोखे ने माना।
0 Comments