देवास में पहली बार जिला स्तरीय ‘था ग ता’ प्रतियोगिता, 40 खिलाडिय़ों ने दिखाया दम
देवास। जिले में पहली बार आयोजित हुई जिला स्तरीय था ग ता प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 40 बालक-बालिकाओं ने दमखम दिखाया। यह प्रतियोगिता 18 अगस्त 2025 को आयोजित की गई। आयोजन समिति के सचिव राजीव चौहान ने बताया कि था ग ता मणिपुरी आत्मरक्षा की प्राचीन कला है, जिसमें तलवार और ढाल के माध्यम से बचाव व आक्रमण की तकनीक सिखाई जाती है। यह खेल राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिताओं में भी शामिल है। देवास जिले की खिलाड़ी कुमारी हंसिका राठौर ने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया था।
प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थी अब 22 से 24 अगस्त तक भोपाल में होने वाली राज्य स्तरीय था ग ता प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। सफल आयोजन पर जिला था ग ता संघ के अध्यक्ष विश्वास उपाध्याय, दिल्ली वल्र्ड पब्लिक स्कूल के प्राचार्य इंद्रनील बनर्जी, कोऑर्डिनेटर हेड सपना मैडम, खेल एवं युवक कल्याण विभाग के ब्लॉक प्रभारी युनुस खान, शिप्रा ग्रामीण खेल प्रभारी राजेश बराना, सचिन शर्मा व निखिल हरोड़े ने खिलाडिय़ों और आयोजकों को बधाई दी।
0 Comments