Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

नगर निगम द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का किया गया शुभारंभ

नगर निगम द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का किया गया शुभारंभ
देवास। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का शुभारंभ बुधवार 17 सितंबर को नगर निगम बैठक हाल में नगर निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, उपायुक्त जाकिर जाफरी , उपायुक्त आरती खेडेकर की उपस्थिति मे किया गया। इस अवसर पर श्रीमती पिपलोनिया के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष सेवा पखवाड़ा के लिए स्वच्छोत्सव थीम है जो स्वच्छ और हरित भारत पर केंद्रित है। श्री जाफरी ने बताया गया कि राष्ट्रव्यापी अभियान में नगर निगम अंतर्गत विभिन्न विभाग शामिल हैं, और इसका समापन 2 अक्टूबर 2025 को गांधी जयंती के अवसर पर होगा। शुभारंभ कार्यक्रम में प्र. कार्यपालन यंत्री जगदीश वर्मा, सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिसोदिया एवं बड़ी संख्या में निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ सहयोगी संस्था बेसिक्स सदस्य उपस्थित रहे।
अभियान की मुख्य बातें अवधि
अभियान 17 सितंबर से प्रारंभ हुआ जो 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती तक चलेगा तथा स्वच्छता सम्मान समारोह कार्यक्रम के उपरांत अभियान का समापन होगा।
थीम
इस वर्ष का थीम स्वच्छोत्सव है, जो स्वच्छ और हरित भारत के निर्माण पर केंद्रित है।
उद्देश्य
इसका लक्ष्य भारत के सभी नागरिकों में स्वच्छता को एक प्राकृतिक आदत और मौलिक सामाजिक मूल्य के रूप में स्थापित करना है।
भागीदारी
अभियान में स्कूल, कॉलेज, सर्व समाज, सामुदायिक केंद्र, और विभिन्न सरकारी संगठन शामिल होंगें। जिनमें युवा नागरिक भी सक्रिय रूप से भूमिका निभाएंगे।
गतिविधियाँ
अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों  पर व्यापक सफाई, मेपिंग एंड ट्रांसफॉर्मेशन (सीटीयू) , सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, ग्रीन गरबा उत्सव, एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक को हटाना आदि गतिविधियां सम्मिलित की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...