देवास। मध्यप्रदेश लेखक संघ द्वारा वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित साहित्यकार सम्मानों की सूची जारी कर दी गयी है । इसके अनुसार डॉ. यशोधरा भटनागर को कमला चैबे स्मृति लेखिका सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।। संघ के प्रान्ताध्यक्ष राजेन्द्र गट्टानी ने पांच सदस्यीय चयन समिति द्वारा अनुशंसित एवं कार्यकारिणी द्वारा स्वीकृत नामों की घोषणा हिन्दी भवन में आयोजित संघ की वार्षिक साधारण सभा में की। डाॅ. भटनागर को इष्ट मित्रों ने शुभकामनाएं दी।

0 Comments