एकात्म मानववाद के प्रणेता थे पं. दीनदयाल उपाध्याय : जीतू जिराती
पं. दीनदयाल उपाध्याय ने सत्ता धर्म या भौतिक सुख का मार्ग नहीं चुना : रायसिंह सेंधव
भाजपा कार्यालय पर पंडित जी के जीवन, संघर्ष और व्यक्तित्व पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
देवास। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा सेवा व संकल्प पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को गुरुवार को एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल जी की जयंती पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थानीय भाजपा कार्यालय देवास पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अतिथियों द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।
वहीं अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि उपाध्याय आरएसएस के चिंतक और भारतीय जन संघ के अध्यक्ष रहे। उन्होंने देश को एकात्मक मानववाद की विचारधारा दी। पं. दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि भारत का विकास यहां की संस्कृति और सनातन धर्म पर आधारित होना चाहिए। उनका अंत्योदय दर्शन समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने पर केंद्रित था। उन्होंने सत्ता धर्म या भौतिक सुख का मार्ग नहीं चुना। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बनकर स्वयं को पूर्णत: राष्ट्रसेवा को समर्पित कर दिया। उनका जीवन सादगी पूर्ण, तपस्वी जैसा था। वे हर क्षण मातृभूमि के लिए समर्पित रहे।
विधायक गायत्रीराजे पवार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के प्रमुख विचारक, अर्थशास्त्री और नेता थे। उन्होंने जनसंघ का नेतृत्व किया और इसके अध्यक्ष भी बने। वे समग्र मानववाद (एकात्म मानव दर्शन) के अपने दर्शन के लिए जाने जाते हैं। उपाध्याय ने मासिक पत्रिका और पंचजन्य जैसी पत्रिकाओं की शुरुआत की। उनके विचार, जैसे समग्र मानववाद, सामाजिक न्याय और स्वावलंबन, आज भी बीजेपी को राष्ट्र सेवा के मिशन में मार्गदर्शन देते हैं। श्रीमती पवार ने कहा कि पं. उपाध्याय आदर्श के प्रणेता हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष लीलाबाई अटारिया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, रवि जैन, जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, विजेंद्रसिंह पंवार, जुगनू गोस्वामी, संजय दायमा, जुबेर लाला, मंडल अध्यक्ष सुरेश सिलोदिया, शुभम चौहान, देवेन्द्र नवगोत्री सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

0 Comments