Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास के शुभम राठौर बने न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग परीक्षा में हुआ चयन

देवास के शुभम राठौर बने न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग परीक्षा में हुआ चयन

देवास। 
जिले के लिए गर्व का विषय है कि देवास निवासी शुभम राठौर ने छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करते हुए न्यायाधीश पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र और समाज का नाम रोशन किया है। अध्यापक विमल राठौर ने बताया कि शुभम राठौर, पिता मुकेश राठौर (निज सहायक, जिला न्यायाधीश देवास) के सुपुत्र हैं। उनके दादा श्री कृष्ण राठौर बागली निवासी हैं। परिवार की शिक्षा एवं संस्कारों की समृद्ध परंपरा ने शुभम की इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। शुभम की इस सफलता पर समाजजनों ने उन्हें एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। शुभम वर्ष 2022 से न्यायाधीश की तैयारी कर रहे थे। कडी मेहनत व लगन के चलते उन्हें 2026 में सफलता प्राप्त हुई। वर्तमान में मप्र उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर मेंं जूनियर ज्यूडिशियल ट्रांसलेटर के पद पर कार्यरत है। शुभम बताते है कि उनको ये प्ररेणा उनके पिता जो कि देवास न्यायालय में निज सहायक के पद पर उनसे मिली है। इस सफलता का वे पूरा श्रेय अपने माता-पिता व गुरू श्री राजेश शर्मा इंदौर को देते है। शुभम राठौर की इस सफलता पर परिवारजनों, इष्टमित्रों आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। शुभम राठौर की सफलता यह सिद्ध करती है कि निरंतर परिश्रम, लगन और पारिवारिक संस्कार से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...