पेंच नेशनल पार्क सिवनी भ्रमण के लिए जाएंगे जिला स्तरीय चयनित विद्यार्थी
देवास: उत्कृष्ट विद्यालय देवास में मोगली क्विज प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) के तत्वावधान में किया गया। विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी श्री सुधीर कुमार सोमानी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
प्रतियोगिता में जिले के 6 विकासखंडों से चयनित टीमों ने भाग लिया। वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9 से 12) एवं कनिष्ठ वर्ग (कक्षा 6 से 8) के विद्यार्थियों को शामिल किया गया, जिसमें प्रत्येक वर्ग से एक बालक एवं एक बालिका ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विजेता विद्यार्थी कनिष्ठ वर्ग से: मन ढांडे एवं प्रियांशी सोलंकी,वरिष्ठ वर्ग से: समर्थ यादव एवं नंदिनी कुशवाह इन विजेताओं को पेंच नेशनल पार्क सिवनी का शैक्षिक भ्रमण कराया जाएगा, जिससे वे प्रकृति और वन्य जीवन को प्रत्यक्ष रूप से समझ सकें। प्रतियोगिता का संचालन पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन की सहायता से किया गया। प्रश्नों का चयन सहायक संचालक श्री सावन पाटीदार ने किया। क्विज मास्टर के रूप में उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक श्री संतोष वर्मा तथा मास्टर ट्रेनर श्री नरेश मिश्रा ने जिम्मेदारी निभाई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और विद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक उपस्थिति दर्ज की। जिला शिक्षा अधिकारी श्री हरि सिंह भारती एवं उप संचालक श्री प्रजापति ने विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

0 Comments