प्रखर श्री साख सहकारिता देवास की वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न
देवास। प्रखर श्री साख सहकारिता मर्यादित देवास म. प्र. की इक्कीसवीं वार्षिक साधारण सभा वर्मा कोचिंग क्लासेस सुतार बाखल देवास पर आयोजित की गई जिसमें संस्था के गणमान्य सदस्य शामिल हुए। सर्वप्रथम संस्था अध्यक्ष पुष्पा शर्मा द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में हुए क्रियाकलापों के प्रतिवेदन का वाचन किया एवं वर्ष में हुए आय व्यय से अवगत कराया गया।
सभा अंत में संस्था की उपाध्यक्ष तृप्ति जोशी द्वारा उपस्थित सदस्यों से संस्था की प्रगति हेतु सदस्यों की संख्या में वृद्धि किए जाने का आग्रह किया गया एवं आभार व्यक्त किया गया। सभा समय में डॉ सुरेश शर्मा ,राजेंद्र मूंदड़ा, रामकृष्ण शर्मा, संदीप कानूनगो, विवेक जोशी, महेंद्र शर्मा, अमित तिवारी आदि सदस्य गण उपस्थित रहे।
0 Comments