Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

महिला कांग्रेस संगठन सृजन अभियान को लेकर श्रीमती ठाकुर ने की महिलाओं से भेंट - राहुल जी की मंशा अनुरूप महिला कांग्रेस में सक्रिय महिलाओं को संगठन में अवसर दिया जाएगा ।

महिला कांग्रेस संगठन सृजन अभियान को लेकर श्रीमती ठाकुर ने की महिलाओं से भेंट,,,

 राहुल जी की मंशा अनुरूप महिला कांग्रेस में सक्रिय महिलाओं को  संगठन में अवसर दिया जाएगा ।

देवास। महिला कांग्रेस संगठन सृजन अभियान को लेकर मंगलवार को कांग्रेस की पर्यवेक्षक श्रीमती गुलाब बाई ठाकुर ने जवाहर चौक स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में आकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद हेतु महिलाओं से भेंट की। इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्रीमती ठाकुर ने कहा कि महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिस तरह कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत नए लोगों का अवसर दिया गया है उसी तरह से महिला कांग्रेस में भी सक्रिय महिलाओं को अवसर दिया जाएगा ।                
  लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी की मंशा है की महिलाओं को अधिक से अधिक कांग्रेस पार्टी से जोड़कर महिला कांग्रेस को सशक्त बनाया जाए इसी को लेकर मुझे आपके बीच भेजा गया है जो भी नाम आएंगे उन्हें में भोपाल भेज दूंगी।                                  इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम ने कहा कि हम भी चाहते हैं कि देवास शहर में महिला कांग्रेस सशक्त रूप से तैयार हो जो भी अध्यक्ष बने वह अधिक से अधिक अपने साथ महिलाओं को जोड़ कांग्रेस संगठन के साथ मिलकर काम करें पार्टी को मजबूत बनाएं में आपको विश्वास दिलाता हूं कि  हमेशा आपके साथ एक सहयोगी की तरह खड़ा रहुगा । इस अवसर पर पूर्व महापौर रेखा वर्मा जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती संगीता यादव, श्री मति वंदना पांडे ,साधना प्रजापति ने भी अपने विचार व्यक्त किए।                  
  सर्वप्रथम शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रीना गलोदिया ने पर्यवेक्षक श्रीमती ठाकुर का पुष्प माला पहनकर स्वागत किया। बैठक का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने किया।                                                         इस अवसर पर महिला कांग्रेस नेता पूर्व पार्षद अनीता राठौर, मीना अली वंदना बड़ोदिया आशा मालवीय, सोनिया चौहान, सीता वर्मा, लाली वर्मा, मंजू प्रजापति, दिव्या वर्मा, आशा वर्मा, मनजीत कौर, जानू सिंह, सोनिका चौहान के साथ कांग्रेस नेता रोशन रायकवार, राजेश राठौर, सुजीत सांगते जितेंद्र मोंटू, दिलीप परमार सहित अनेक नेता उपस्थित थे। बैठक के पश्चात महिला नेत्रीयो द्वारा अध्यक्ष पद हेतु  अपने आवेदन पर्यवेक्षक श्रीमती लीलाबाई ठाकुर को दिए।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...