देवास [टोंक खुर्द] ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को आत्मरक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने के उद्देश्य से तिनका सामाजिक संस्था द्वारा संचालित मिशन कवच 0.2 के अंतर्गत देवास जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास टोंक खुर्द और कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास डबल चौकी में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर अप्रावा रिन्यूएबल एनर्जी के
विपुल पटेल डिप्टी मैनेजर सीएसआर गुजरात
विवेक सोनी एसेट मैनेजर संचालन एवं अनुरक्षण चांदगढ़ विंडफार्म तथा अनिरुध्य रॉय एसेट मैनेजर संचालन एवं अनुरक्षण, चांदगढ़ विंडफार्म ने प्रशिक्षण सत्रों का अवलोकन किया और प्रशिक्षिकाओं व छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने प्रशिक्षण के अनुशासन, समर्पण और बालिकाओं के आत्मविश्वास की सराहना की।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन तिनका सामाजिक संस्था की सचिव मना मंडलेकर द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम अजय मिश्रा डी.पी.सी. देवास और हरि सिंह भारती जिला शिक्षा अधिकारी,देवास डॉक्टर हेमाशु शुक्ला के मार्गदर्शन और से संचालित हो रहा है।
प्रशिक्षण में भोपाल की प्रशिक्षिकाएँ निधि सूर्य और आरती यादव ने आत्मरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण केवल सुरक्षा नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और नेतृत्व की सीख भी देता है।
वर्तमान में दोनों छात्रावासों की कुल 351 बालिकाएँ इस पहल से लाभान्वित हो रही हैं —
जिनमें से 150 बालिकाएँ कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास (टोंक खुर्द)और 201 बालिकाएँ कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास (डबल चौकी)से हैं।
छात्रावास वार्डन सीमा धाकड़ टोंक खुर्द और सुमन पटेल डबल चौकी ने बताया कि बालिकाएँ प्रतिदिन नए जोश और उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग ले रही हैं और यह कार्यक्रम उनके व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभा रहा है।

0 Comments