Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ सर्व ब्राह्मण समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न,,,श्रीनाथ जी एवं महर्षि गौतम को लगाया 56 भोग

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ सर्व ब्राह्मण समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न,,,

श्रीनाथ जी एवं महर्षि गौतम को लगाया 56 भोग
देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न हुआ। समाज के अभिक तिवारी ने बताया कि सर्वप्रथम महासंघ के अध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने समस्त अतिथियों एवं समाज जनों के साथ राजराजेश्वर भगवान परशुराम जी भगवान श्रीनाथजी एवं महर्षि गौतम जी की पूजा अर्चना कर 56 भोग अर्पण किया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त विष्णु राजोरिया ब्राह्मण महासंघ उज्जैन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, समाजसेवी योगेश दुबे, पार्षद अपर्णा जोशी, पार्षद दीपेश कानूनगो, प्रेस क्लब अध्यक्ष ललित शर्मा रहे। मंच पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत महिला संघ अध्यक्ष यशोदा शर्मा, युवा संघ जिला अध्यक्ष छोटू पांडे, नगर अध्यक्ष विमल शर्मा ने किया। महर्षि गौतम आश्रम उज्जैन रोड पर प्रातः 11 बजे से ही सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राएं एवं समाज जन बड़ी संख्या में पहुंचने लगे 135 छात्र-छात्राओं के सम्मान के साथ-साथ महासंघ के पूर्व अध्यक्षों, उप वर्ग के अध्यक्षों एवं दोनों प्रमुख पार्टी में राजनीति के क्षेत्र में समाज सेवा करने वाले समाज समाज जन, महिला संघ, वरिष्ठ समाज सेवीयो का भी सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि श्री परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्राह्मण अपने वैदिक ज्ञान से ही सनातन की युगों से रक्षा करता चला आ रहा है। सनातन धर्म की रक्षा के लिए संसार में सबसे अधिक क्रांतिकारी संघर्ष ब्राह्मण ने किया है। हरि युग की रियासत की सफलता के पीछे ब्राह्मण हैं। ब्राह्मण क्रांतिकारी शक्ति पर शोध हो रहा है, शास्त्र का निर्माता ब्राह्मण है तो शास्त्र के ज्ञात भी ब्राह्मण है। भगवान के अवतारों से लेकर जितने भी महान योद्धा हुए उनके गुरु ब्राह्मण है। यमन और मुगल के साम्राज्य को नष्ट करने के लिए ब्राह्मण ने क्रांतिकारी संघर्ष किया है। हमारे समाज की प्रतिभा निखारना होगा, हमारे संस्कारों की महान गाथाओं से परिचय करना होगा, हर युग के परिवर्तन में मानव सभ्यता को बचाने वाली रही है ब्राह्मणों की क्रांति। सुरेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि ब्राह्मण की क्रांतिकारी शक्ति विद्वानों के लिए शोध का विषय बना हुआ है ।समाजसेवी शिव भैया ने अपने स्वर्गीय पुत्र के नेत्रदान करने पर महासंघ के आकाश अवस्थी ने स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सतीश दुबे, चेतन उपाध्याय ने किया। आभार महासंघ के महासचिव डॉक्टर रितेश शर्मा ने माना। इस  अवसर पर ओपी तिवारी, ओ पी दुबे, संजय शुक्ला, आशुतोष जोशी, महेंद्र स्थापक, दीपक जोशी, कृष्णकांत शर्मा, आशा शर्मा, ममता शर्मा, मधु शर्मा, डॉ बीके तिवारी, राधेश्याम पटेल, समीर शर्मा, मंगेश शर्मा, प्रतीक पंडित, आदित्य दुबे, संतोष दुबे, दिलीप शर्मा, महेंद्र व्यास, संजय दुबे, कमलेश शर्मा, नवीन दुबे, एम एम मोदी, सतीश व्यास, मनोज शर्मा, अमिताभ शुक्ला, नयन कानूनगो, मुकेश शर्मा, अशोक, शंकर लाल शर्मा, अशोक चौधरी, सुधीर शर्मा, माधवानंद दुबे, रोहित उपाध्याय, सुरेश शर्मा, घनश्याम पंडित, मधुसूदन शर्मा, अरविंद तिवारी, रवि मिश्रा, पं. योगेश मिश्रा, नानू पंडित, पं. सूर्यप्रकाश मिश्रा, सुरेश व्यास, दिनेश तिवारी, रोहित उपाध्याय, टिंगू शुक्ला, भरत व्यास, सुदर्शन दुबे, कपिल व्यास, जगदीश कानूनगो, श्याम शर्मा, सुदामा शर्मा, रघुनंदन समाधिया, लक्ष्मी नारायण, देवकीनंदन समाधिया, ओम चौधरी, पवन चौधरी, मुकेश शर्मा, प्रवीन शर्मा, रवि व्यास, प्रणय व्यास, एवं हजारों की संख्या में समाज जन उपस्थित रहे उक्त जानकारी महेंद्र स्थापक ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...