श्रेत्र बांगर श्री दत्त जन्मोत्सव के अंर्तगत हो रहे भजन कीर्तन
देवास/ श्री दत्त पादुका मंदिर श्री क्षेत्र बांगर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री दत्त जन्मोत्सव मनाने जा रहा है। यह वर्ष 51 वॉ जन्मोत्सव के रूप में बनाया जायेगा। जिसका प्रारंभ शुक्रवार दिनांक 28 नवम्बर हो चुका,जिसे श्री दत्त जयंती सप्ताह भी कहा जाता हैं। सप्ताह के पहले दिन श्रीराम भजन मण्डल इंदौर द्वारा भजनो की प्रस्तुति दी गई। इसी कड़ी में अगले दिन 29 नवम्बर शनिवार को सरस्वती संगीत विद्यालय देवास द्वारा सुमधुर भजन, तीसरे दिन रविवार 30 नवम्बर को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक विसावा भजन मण्डल लोकमान्य नगर इंदौर द्वारा भजन की अदभुत गायन किया गया जिसमे महिलाओं की भागीदारी भी सराहनीय थी। शाम 4 से 6 बजे तक स्वराली भजन मण्डल राजेन्द्र नगर इंदौर द्वारा भजनो का कार्यक्रम किया गया। ज्ञात रहे गुरुवार दिनांक 4 दिसंबर को श्री दत्त जन्मोत्सव सायं 5.40 पर मंदिर परिसर मे मनाया जावेगा l उसके बाद रविवार दिनांक 7 दिसंबर 2025 को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। जिसमे श्रद्धालुओं से अनुरोध हैं कि प्रतिवार्षिक आयोजित होने वाले इन धार्मिक आयोजनों मे सम्मिलित होकर पुण्य लाभ लेवे।

0 Comments