महिला कांग्रेस देवास ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष रीना बोरासी के देवास आगमन पर किया स्वागत
देवास। प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती रीना बोरासी के प्रथम देवास आगमन पर महिला कांग्रेस की शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रीना गालोदिया के नेतृत्व में उज्जैन चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रीमती बोरासी ने कहा कि आज प्रदेश में महिला कांग्रेस को सशक्त और मजबूत बनाने की आवश्यकता है। महिलाओं के अधिकारों के प्रति हमें पूरी सजगता के साथ काम करना है और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना है। जिस प्रकार प्रदेश में महिलाओं के साथ प्रतिदिन घटनाएँ हो रही हैं, वह अत्यंत निंदनीय है। मेरा आप सभी से अनुरोध है कि महिला कांग्रेस के माध्यम से हम महिलाओं को न्याय दिलाएँ। स्वागत के दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोज राजानी, तंवर सिंह चौहान, ज्ञान सिंह दरबार, सुधीर शर्मा, कल्याण सिंह पवार, विश्वजीत सिंह चौहान, संतोष मोदी, जाकिरउल्लाह शेख, चंद्रपाल सिंह छोटू, ईश्वर सिंह अकलिया, प्रेम पटेल, आशा वर्मा, प्रीति मेहरा, श्रीमती वंदना पांडे, श्रीमती वंदना बडोदिया, राधा किशन सोलंकी, मनोहर कुंभकार, प्रह्लाद मिस्त्री सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं महिला कांग्रेस की महिलाएं उपस्थित थी।

0 Comments