Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

नगर निगम अमले ने की संपत्तिकर बकाया होने पर की कुर्की की कार्यवाही

नगर निगम अमले ने की संपत्तिकर बकाया होने पर की कुर्की की कार्यवाही

देवास। नगर निगम की आय के प्रमुख स्त्रोत संपत्तिकर व जलकर की बकाया राशि करदाताओं से सख्ती से जमा कराये जाने के निर्देश आयुक्त दलीप कुमार के द्वारा निगम राजस्व विभाग के अमले को दिये गये। राजस्व विभाग के द्वारा मंगलवार 30 दिसम्बर को वार्ड 7 ईटावा उज्जैन रोड पर स्थित आर.के. होटल पर 4 लाख 87 हजार 826 संपत्तिकर की राशि बकाया होने पर निगम राजस्व अधिकारी अनुभुति श्रीवास्तव के द्वारा निगम उपायुक्त वित्त (राजस्व) दिपक पटेल के साथ निगम अमले के द्वारा कुर्की की कार्यवाही कर तालाबंदी की गई। इस कार्यवाही मे राजस्व उपनिरीक्षक मनोरमा बर्मन, रवि पटेल, जितेन्द्र शर्मा व निगम की टीम उपस्थ्ति रही।
इसी कडी मे अन्य वार्डाे मे वार्ड 17 बावडीया मे हाजी आदम हाजी कासम पर संपत्तिकर की 73 हजार 1 सौ की राशि बकाया होने पर कुर्की की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार वार्ड 35 भोपाल रोड पर रूकमाचंद खिची पर संपत्तिकर की राशि 32 हजार बकाया होने पर कुर्की की कार्यवाही के दौरान संपत्तिकरदाता के द्वारा निगम अमले को राशि जमा कराई गई। वार्ड 41 खारी बावडी मुक्ति मार्ग पर सत्तार एहमद के द्वारा 48 हजार 3 सौ 10 की संपत्तिकर की बकाया राशि कुर्की की कार्यवाही के दौरान जमा कराई गई। इसी कडी मे वार्ड 27 उज्जैन रोड ब्रिज के निचे सादिक रजाक के द्वारा 25 हजार की बकाया संपत्तिकर की राशि जमा कराई गई। कार्यवाही निगम राजस्व उपनिरीक्षक संजय सांगते के द्वारा सहायक राजस्व निरीक्षक स्वाधिन खरे, वार्ड प्रभारी इरफान खान सहायक रवि पथरोड व वसीम शेख के साथ की गई।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...