देवास। आयुक्त दलीप कुमार के द्वारा नगर निगम के विभिन्न विभागों से संबंधित कार्याे, कलेक्टर कार्यालय से प्रास्तुत निगम संबंधि समयावधि पत्रों के जवाब, नागरिकों द्वारा निगम कार्याे संबंधि दिये गये आवेदन पत्रों के निराकरण करने संबंधि समीक्षा विभागवार की गई। समीक्षा के दौरान पत्रों के निराकरण करने के मार्ग दर्शन व दिशा निर्देश बैठक के दौरान जारी किये गये।
बैठक मे गत बैठक मे उपयंत्रियों को अपने अपने क्षेत्रों मे हुये मार्ग निर्माण के कार्याे की समीक्षा उपयंत्रीवार की गई। जो मार्ग गुणवत्ताहीन निर्माण के कारण खराब हो गये है उनके ग्यारंटी पीरियड की जानकारी देने के साथ ही उसमे आवश्यक सुधार करने हेतु संबंधित ठेकेदार को नोटीस जारी करने के निर्देश जारी किये गये। वार्डाे मे अवैध निर्माणों मे निगम की बिना अनुमति एवं अनुमति के विरूद्ध भवनों के निर्माण की पुन समीक्षा की गई तथा किस उपयंत्री ने क्या कार्यवाही की गई कितने नेटीस जारी किये गये,नोटीस संबंधि जानकारी ली गई।
प्र. सहायक यंत्री मुशाहीद हन्फी ने अवगत कराया कि 61 नोटीस दिये जा चुके हैं। समीक्षा पश्चात आयुक्त ने बैठक मे कहा कि अवैध निर्माणों पर कार्यवाही होगी तभी लोग निगम से भवन निर्माणों की अनुमति प्राप्त करेगें। बैठक मे उपयंत्रियों ने अवगत कराया कि वार्डाे मे लोगों को कम्पाउंडिंग के लिये प्रेरित किया जा रहा है। बैठक मे आयुक्त के द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि के प्रकरणों मे पीपीटी के माध्यम से समीक्षा की गई।
जिसमें नवीन आवेदन पत्रों की संख्या, लक्ष्य, वितरण का प्रतिशत की जानकारी ली गई तथा निर्देश जारी किये गये कि लंबित आवेदन पत्रों पर स्वीकृति की कार्यवाही मे गति लाई जावे।
इसी प्रकार हितग्राही मूलक योजना के मुख्यमंत्री संबल जनकल्याण एवं कर्मकार मण्डलों के पंजीकृत आवेदन पत्रों,अन्त्येष्टी सहायता, मृत्यु उपरांत 180 दिवस मे प्राप्त आवेदनों तथा अपर कलेक्टर की आईडी अपील के आवेदन पत्रों की भी समीक्षा की गई। समग्र सहायता के आवदेन पत्रों मे वृद्धि करने तथा जिन दस्तावेजों मे कमी पाई गई है उनकी पूर्ति करवाकर आवेदन पत्रों की संख्या मे वृद्धि करें।
बैठक मे आयुक्त ने शहर मे अवैध नल संयोजनों के सर्वे करने के निर्देश् जारी किये गये। इसमे जल प्रदाय विभाग की टीम सर्वे कार्य करे साथ ही सिवरेज लाईन के कनेक्शनों का भी सर्वे हो। जिन लोगों ने नही कराये हैं उन पर कार्यवाही करें। इसकी रिपोर्ट अगले सप्ताह तक प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किये गये। बैठक मे स्वास्थ्य विभाग अमले को निर्देश जारी किये गये कि शहर मे बिना लाईसेंस के व्यवसाय करने वाले व्यवसाईयों पर चालानी कार्यवाही प्रस्तावित करें।
बैठक मे वर्तमान शीतऋतु मे बेसहारा लोगों, शहर मे आगंतुकों को अश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं मे तीनों रैन बसेरों की व्यवस्था चाक चौबंद रखने तथा सार्वजनकि स्थलों पर ठण्ड से बचाव हेतु अलाव जलाने की व्यवस्था करने के निर्देश निगम प्र. स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया को दिये गये। कलेक्टर कार्यालय के समायवधि पत्रों के प्रस्तु तजवाबों की समीक्षा की गई तथा जो आवेदन पत्र लंबित है उनके जवाब को समयावधि मे प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। बैठक मे निगम उपायुक्त जाकिर जाफरी, आरती खेडेकर, उपायुक्त वित्त दीपक पटेल, प्र. कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, प्र. सहायक यंत्री दिनेश चौहान, विजय जाधव, उपयंत्री चंदन सोनी, श्याम सुन्दर रघुवंशी, पलक श्रीवास्तव, स्वच्छता निरीक्षक भूषण पवार, हेमन्त उबनारे, रवि गोयनार, हरेन्द्रसिह ठाकुर व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

0 Comments