Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कलेक्‍टर कार्यालय परिसर में पीयूसी जांच कैम्‍प का आयोजन कर 61 वाहनों की पीयूसी जांच की--------------प्रदूषण जांच कैम्प 03 जनवरी को श्रीमंत तुकोजीराव पवार इन्डोर स्टेडियम देवास में होगा आयोजित

कलेक्‍टर कार्यालय परिसर में पीयूसी जांच कैम्‍प का आयोजन कर 61 वाहनों की पीयूसी जांच की--------------
प्रदूषण जांच कैम्प 03 जनवरी को श्रीमंत तुकोजीराव पवार इन्डोर स्टेडियम देवास में होगा आयोजित

     देवास 02 जनवरी 2026 [शकील कादरी] पर्यावरण संरक्षण एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय एवं नगर निगम द्वारा दो दिवसीय प्रदूषण जांच कैम्‍प का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत शुक्रवार को प्रदूषण जांच कैम्प कलेक्टर कार्यालय परिसर में आयोजित कर शासकीय वाहनों की प्रदूषण जांच की गई। कैम्प में नगर पालिक निगम देवास के अन्तर्गत संचालित समस्त कचरा संग्रहण वाहनों की प्रदूषण जांच की गई। साथ ही कलेक्टर कार्यालय में आने वाली अन्य शासकीय वाहनों का भी वाहन प्रदूषण जांच किया गया।  प्रदूषण जांच कैम्प में कुल 61 वाहनों की पीयूसी जांच की गई है, जिसमें से 27 वाहनों में प्रदूषण के संबंध में तकनीकी त्रुटी होने के कारण निर्धारित मापदण्डों पर पूर्ण नहीं पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों को शीघ्र ही वाहन में आवश्‍यक सुधार करवाने के निर्देश जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान द्वारा दिये गये।
     जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान ने बताया कि समस्त शासकीय और गैर शासकीय वाहनों को प्रदूषण जांच करवाकर प्रदूषण प्रमाण-पत्र प्राप्त करना अनिवार्य है प्रदूषण जांच प्रमाण-पत्र नहीं पाए जाने पर संबंधित वाहन चालक के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जायेगी।   प्रदूषण प्रमाण-पत्र गैर व्यसायिक एवं व्यावसायिक समस्त प्रकार के वाहनों के लिये अनिवार्य है।   मोटरयान नियम के अनुसार गैर व्यावसायिक वाहनों के पास जांच के दौरान पीयूसी प्रमाण-पत्र नहीं पाए जाने पर 01 हजार रूपये की चालानी कार्यवाही एवं व्यावसायिक वाहनों के पास पीयूसी प्रमाण-पत्र नहीं पाए जाने पर रूपये 05 हजार की चालानी कार्यवाही की जायेगी।  उन्‍होंने बताया 15 जनवरी के पश्चात् गैर व्यावसायिक दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की भी पीयूसी जांच की जायेगी तथा प्रमाण-पत्र नहीं पाए जाने पर चालानी कार्यवाही की जायेगी। 
 जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान ने बताया कि 03 जनवरी को प्रदूषण जांच कैम्प श्रीमंत तुकोजीराव पवार इन्डोर स्टेडियम भोपाल चौराहा देवास में प्रातः 10 बजे से  सायं 05 बजे तक आयोजित किया जायेगा। उन्‍होंने समस्त वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे प्रदूषण मुक्त देवास बनाने के लिए एवं मार्ग पर चालानी कार्यवाही से बचने के लिए अपने-अपने वाहनों के प्रदूषण की जांच करवाकर प्रदूषण जांच प्रमाण-पत्र अवश्‍य प्राप्त करें।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...