Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सन्नौड़ में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सन्नौड़ में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
 देवास: शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सन्नौड़, जिला देवास में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्ष, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः विद्यार्थियों द्वारा बैंड-वादन के साथ तिरंगा लहराते हुए ग्राम सन्नौड़ में निकाली गई भव्य प्रभात फेरी से हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाकर पूरे ग्राम को राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कर दिया। प्रभात फेरी में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं प्राचार्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम सरपंच श्री महेश पटेल, उपसरपंच श्री महेश रावत एवं जनपद पंचायत सदस्य श्री विष्णु चौधरी मंचासीन रहे। सर्वप्रथम माँ सरस्वती का पूजन किया गया, तत्पश्चात ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में माँ सरस्वती वंदना, नृत्य एवं वीणा वादन की सुंदर प्रस्तुति दी गई। अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण द्वारा किया गया।
कक्षा आठवीं की छात्राओं ने स्वागत गीत/नृत्य के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया।
इसके पश्चात कक्षा पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें देशभक्ति, गुरु भक्ति, नारी शक्ति, महाभारत, हनुमान चालीसा आदि विषयों पर आधारित कार्यक्रम शामिल रहे।
कक्षा 12वीं की छात्रा संजना झाला द्वारा हिंदी भाषण तथा सुजल पटेल द्वारा अंग्रेजी भाषण प्रस्तुत किया गया, जिसमें नागरिकों को अधिकारों से अधिक कर्तव्यों के पालन पर बल दिया गया।
कक्षा 12वीं की छात्रा शीतल द्वारा प्रस्तुत गीत "ऐ मेरे वतन के लोगों" के माध्यम से शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
कक्षा 7वीं की छात्रा शीतल द्वारा "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" विषय पर भावपूर्ण भाषण प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी को गहराई से प्रभावित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री विनोद पटेल एवं श्रीमती जयश्री शर्मा द्वारा किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री मेहरबान सिंह परसिया ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
अंत में विद्यालय की ओर से सभी विद्यार्थियों को लड्डू प्रसाद का वितरण किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...