वन बंधु परिषद सह समिति देवास द्वारा स्वेटर वितरण किया गया
देवास: मकर संक्रांति के पावन पर्व पर वन बंधु परिषद सह समिति देवास ने सामाजिक संवेदना और सेवा भाव का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। समिति की सचिव श्रीमती इंदु सोमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा 50 दिव्यांग बच्चों को सर्दी से राहत प्रदान करने हेतु स्वेटर वितरित किए गए।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हरिसिंह भारती जिला शिक्षा अधिकारी,अजय मिश्रा जिला परियोजना समन्वयक, शिवानंद प्रजापति एवं सावन पाटीदार सहायक संचालक, किशोर वर्मा विकासखंड स्रोत समन्वयक, सुजीत पवार एपीसी, रेणुका गुप्ता एपीसी आईईडी तथा जीवन सिंह अंगोरिया प्रभारी सीएम हेल्पलाइन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में हॉस्टल प्रभारी श्री सुरेंद्र सिंह खींची सहित समस्त स्टाफ तथा वन बंधु परिषद की बहनें सरोज शाह, अंजना त्यागी,अमिता मंगला, गौरी शेकटकर एवं कीर्ति भोरास्कर भी उपस्थित रहीं। अतिथियों ने बच्चों को स्वेटर वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर दिव्यांग बच्चों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना ही सच्ची सेवा है। वन बंधु परिषद द्वारा किया गया यह सेवा कार्य निस्संदेह सराहनीय एवं प्रेरणास्पद है।

0 Comments