देवास। वन विभाग की उड़न दस्ता टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर भोपाल इंदौर बायपास देवास से एक आयशर वाहन क्रमांक एमपी 13 जीबी 2694 को रोककर चेक किया गया उसमें पंचमेल काष्ठ भरी थी, दस्तावेज मांगने पर वेध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर वन विभाग द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध किया। कार्यवाही में वनमंडलाधिकारी अमित सिंह चौहान व वन परिक्षेत्र अधिकारी देवास राजेश चौहान के निर्देशन में प्रभारी उड़न दस्ता रेस्क्यू हेमराज गोखलेकर,राजेश चौहान, महेंद्र पंवार, दिनेश चौधरी, अंकित मंडलोई, मनीष परमार का विशेष सहयोग रहा। उक्त जानकारी हेमराज गोखले ने दी।

0 Comments